


लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा की विशेषाधिकार हनन कमेटी के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर माफी मांगने के बाद उनके निलंबन को समाप्त करने का फैसला किया है।
लोकसभा की विशेषाधिकार हनन कमेटी के अध्यक्ष सांसद सुनील सिंह ने कमेटी की बैठक में कहा गया कि अधीर रंजन ने किसी की प्रतिष्ठा और छवि को धूमिल करने के लिए लोकसभा में यह बयान नहीं दिया है। उन्होंने भावनाओं के तहत इस तरह का बयान दे दिया है इसके लिए उन्होंने कमेटी के समक्ष माफी भी मांग ली है। किसी को देखते हुए लोकसभा की विशेषाधिकार हनन कमेटी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर अधीर रंजन के निलंबन को समाप्त करने के प्रस्ताव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष भेजा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की विशेषाधिकार हनन कमेटी के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए अधीर रंजन चौधरी का निलंबन समाप्त कर दिया है।
लोकसभा की विशेषाधिकार हनन कमेटी के डिप्टी सेक्रेटरी उत्तमचंद रॉय ने एक पत्र जारी कर अधीर रंजन चौधरी की सदस्यता बहाल करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है।
उल्लेखनीय है कि अधीर रंजन चौधरी ने गत 11अगस्त को मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया था। इसके बाद यह मामला लोकसभा की विशेषाधिकार हनन कमेटी के समक्ष भेज दिया था।