


बनीपार्क थाने के कॉन्स्टेबल मंगल चंद सैनी ने मंगलवार को राजावास इलाके गणपति नगर अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कॉन्स्टेबल की बेटी की 3 सितंबर को सगाई होने वाली थी।
एसीपी चोमू कैलाश जिंदल ने बताया कि बनीपार्क थाने में ऐसा ही की विदाई पार्टी थी खाना खाने के बाद वह घर के लिए निकला था घर आने के बाद परिवार से बात की फिर सोने चला गया सुबह अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
कांस्टेबल के दो बेटियां एक बेटा है परिवार काफी समय से गणपति नगर में रह रहा है। पुलिस अभी तक आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मोबाइल को अपने कब्जे में लिया है । परिवार के सदस्यों और थाने के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है क्या कि उसके साथ किस प्रकार की स्थिति होगी कि उसे हत्या करने को मजबूर होना पड़ा है।