


पिंकसिटी प्रेस क्लब में मंगलवार को पत्रकार स्नेह मिलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ और युवा पत्रकार शामिल हुए। सभी पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि राजनीति में पत्रकारों को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। कारण यह है कि एक पत्रकार सबकी आवाज बनता है, लेकिन विधानसभा में उनका कोई प्रतिनिधि नहीं है।
पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी काम करता है। जब उस पर कोई मुसीबत या परेशानी आती है तो कोई भी नेता साथ नहीं देता। ऐसे में अब समय आ गया है कि पत्रकार हितों को संरक्षण प्रदान करने वाले लोगों को आगे बढ़ाया जाए। प्रेस क्लब कार्यकारिणी और 6 पूर्व अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से लिया प्रस्ताव इसी संकल्प के साथ सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और प्रेस क्लब प्रबंध कार्यकारिणी के साथ सभी 6 पूर्व अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से गोपाल शर्मा को भाजपा प्रत्याशी घोषित करने की संकल्प व्यक्त किया। पिंकसिटी प्रेस क्लब इस आशय का संकल्प पत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजेगा। कई अन्य पत्रकार संगठनों ने भी डॉ. गोपाल शर्मा के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को संकल्प पत्र भेजने का निर्णय लिया।
इस मौके पर डॉ. शर्मा ने कहा कि वह जनता की सेवा के लिए ही सार्वजनिक जीवन में जाना चाहते हैं। समारोह में ये वरिष्ठ पत्रकार हुए शामिल राजस्थान में पत्रकारिता के पुरोधा वरिष्ठतम पत्रकार प्रवीणचंद छाबड़ा, वरिष्ठ पत्रकार मिलापचंद डांडिया, वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा, पिंकसिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सत्य पारीक, पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष राधारमण शर्मा, महासचिव रामेन्द्र सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, नीरज मेहरा, अभय जोशी, मुकेश मीणा ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एलएल शर्मा ने उपस्थित सभी पत्रकारों की तरफ से डॉ. शर्मा को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ हैं और हर स्तर पर सहयोग करने को तैयार हैं।
इस मौके पर नेशनल जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमलेश शर्मा, जार के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष हरीश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार विनोद भारद्वाज, जितेन्द्र सिंह शेखावत, पशुपति कुमार शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, जीनत कैफी सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।