


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब राजनीतिक नियुक्तियां का सिलसिला फिर से शुरू कर दिया है।
इसके तहत सीएम गहलोत के निर्देश पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग के प्रमुख शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने राजस्थान गुरु नानक देव सिंह कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर गंगानगर के परमजीत सिंह रंधावा को और कोटा के हरपाल सिंह को उपाध्यक्ष बनाने के आदेश जारी किए हैं। इनका कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा।