


भाजपा की अनुशासन समिति ने भाजपा शाहपुरा से विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को नोटिस जारी 10 दिन में जवाब मांगा है। अनुशासन समिति ने कैलाश मेघवाल को नोटिस में कहा है कि उन्होंने केंद्रीय कानून राज्यमंत्री अर्जुन लाल मेघवाल के खिलाफ जो सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी की है। उसे पार्टी की छवि खराब हुई है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय कानून राज्यमंत्री अर्जुन लाल मेघवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने जिला कलेक्टर रहते हुए व्यापक भ्रष्टाचार किए उसकी जांच आज भी विचाराधीन है। अब वे पीएम नरेंद्र मोदी के नजदीक होकर केंद्रीय मंत्री बन गए हैं। लेकिन उनकी पुरानी जांच की जाए तो सब असलियत सामने आ जाएगी।
इस बयान के बाद कांग्रेस और भाजपा में बयानबाजी शुरू हो गई। मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा ने केंद्रीय कानून राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल से इस्तीफा देने की मांग की है।