Saturday, 29 August 2026

केंद्र ने घरेलू गैस सिलेंडर ₹200 सस्ता करने की घोषणा


केंद्र ने घरेलू गैस सिलेंडर ₹200 सस्ता करने की घोषणा

केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के विधानसभा के चुनाव को देखते हुए घरेलू गैस सिलेंडर ₹200 सस्ता करने की घोषणा की है। अब यह सिलेंडर जयपुर में ₹ 906 में प्राप्त हो सकेगा। नई कीमतें 30 अगस्त से लागू कर दी जाएगी।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओनम और रक्षाबंधन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। देश के 33 करोड़ उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा। इस फैसले से केंद्र सरकार को  ₹7680 करोड़ का भार पड़ेगा। मंगलवार को सुबह पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया।

    Previous
    Next

    Related Posts