Saturday, 29 August 2026

डूडी को एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में किया शिफ्ट


डूडी को एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में किया शिफ्ट

राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को ऑपरेशन की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें मंगलवार को गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। एयर एम्बुलेंस के जरिए उन्हें जयपुर एयरपोर्ट से सीधे गुड़गांव लेकर गए है।उन्हें ऑपरेशन के 42 घंटे बाद भी होश नहीं आया है।

ऑपरेशन करने के बाद डूडी की हालत स्थिर बनी हुई है। उनको एसएमएस हॉस्पिटल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा हुआ था। सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों और उनके परिजनों से चर्चा के बाद उन्हें बेहतर ट्रीटमेंट के लिए मेदांता शिफ्ट करने का निर्णय किया गया था।

    Previous
    Next

    Related Posts