Saturday, 29 August 2026

भाजपा जारी करेगी संकल्प पत्र, महिलाओं पर अत्याचार , बेलगाम अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित प्रमुख मुद्दों कों लेकर विधानसभा का लड़ेगी चुनाव: मेघवाल

भाजपा जारी करेगी संकल्प पत्र, महिलाओं पर अत्याचार , बेलगाम अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित प्रमुख मुद्दों कों लेकर विधानसभा का लड़ेगी चुनाव: मेघवाल

जयपुर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर संकल्प पत्र समिति की बैठक आयोजन सोमवार को किया गया। इस बैठक में संकल्प पत्र की तैयारी को लेकर चर्चा की गई ।

संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस महाभ्रष्ट सरकार को उखाड़ने के लिए जनता तैयार है। 

चुनाव समिति के अध्यक्ष अर्जुन मेघवाल ने कहा कि भाजपा जनता के बीच संकल्प पत्र लेकर जाएगी। जिसमें बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार , बेलगाम अपराध, पेपरलीक, किसानों की कर्जमाफ़ी सहित प्रमुख मुद्दे शामिल किए जाएंगे। विधानसभा का चुनाव इन सब विषयों कों लेकर लड़ा जाएगा।

Previous
Next

Related Posts