Saturday, 29 August 2026

सीएम का जोधपुर दौरा: जनकल्याणकारी योजनाओं में राजस्थान बना मॉडल स्टेट मिशन-2030 से प्रदेश को बनाएंगे देश का अग्रणी राज्य: गहलोत


सीएम का जोधपुर दौरा: जनकल्याणकारी योजनाओं में राजस्थान बना मॉडल स्टेट मिशन-2030 से प्रदेश को बनाएंगे देश का अग्रणी राज्य:  गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जोधपुर के बासनी में मरूधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के जगशांति सभागार एवं लता रमेश पारेख स्किल डवलपमेंट सेंटर का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां एंटरप्रेन्योर ‘‘लोगो‘‘ का अनावरण भी किया।  

सीएम गहलोत ने समारोह में कहा कि औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। हमारी नीतियों और इण्डस्ट्री फ्रैंडली माहौल से प्रदेश में निवेश बढ़ा है। साथ ही, कुशल वित्तीय प्रबंधन से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार एवं आधारभूत संरचना विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में राजस्थान देश का सीएम गहलोत ने कहा कि एक समय था जब जोधपुर में ट्रेनों से पानी मंगवाया जाता था। 

सीएम गहलोत ने कहा कि आज जोधपुर का अत्याधुनिक विकास हो रहा है। देश की सभी प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थाएं शहर में संचालित हो रही है। राजीव गांधी फिनटेक इंस्टीट्यूट और मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी से युवाओं के सपने साकार होंगे। अब जोधपुर में गैस पाइप लाइन भी बिछने लगी है, जिससे घर-घर तक रसोई गैस की आपूर्ति सुरक्षित और निर्बाध रूप से हो सकेगी।

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने जगशांति सभागार और स्किल सेंटर को बनाने में विशेष योगदान के लिए 29 उद्यमियों को सम्मानित किया। जोशी ने एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप सोनी सहित कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई। 

जोशी ने कहा कि मारवाड़ के लोगों ने देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नॉर्थ-ईस्ट में भी यहां के लोगों की विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि श्री गहलोत के विकासकारी विजन ने राजस्थान को नई दिशा दी है। प्रदेश नवनिर्माण की दिशा में आगे बढ़ा है। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने में प्रदेशवासियों से पूरी निष्ठा के साथ अधिकाधिक भागीदारी और समर्पित भूमिका निभाने का आह्वान किया। 

एमआईए भवन निर्माण समिति के संयोजक एवं रीको के स्वतंत्र निदेशक सुनील परिहार ने प्रदेश में औद्योगिक विकास में बहुआयामी एवं ऐतिहासिक कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल, राजस्थान राज्य पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी श्रीमती बिनाका जैश मालू, महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार, जोधपुर शहर विधायक श्रीमती मनीषा पंवार, लूणी विधायक महेंद्र विश्नोई, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष वैभव गहलोत, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप सोनी, एमआईए के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं औद्योगिक संस्थानों के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Previous
Next

Related Posts