

संगरिया विधानसभा में कांग्रेस के दिग्गज नेता जगदीश वर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम ने मंहगाई राहत उत्सव रैली आयोजित की ।
इस महंगाई राहत उत्सव रैली में संगरिया विधानसभा क्षेत्र के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। इस महंगाई उत्सव रैली को देखकर संगरिया विधानसभा के विपक्षी पार्टी भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की स्थिति बेहद खराब हो गई।
संगरिया में तो यह चर्चा होने लगी कि अगर कांग्रेस ने जगदीश वर्मा जैसे प्रत्याशी को इस विधानसभा तो की हार निश्चित ही होगी। कांग्रेस नेता जगदीश वर्मा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कल्याणकारी योजनाओं ने निश्चित तौर पर ग्रामीणों पर गहरा असर डाला है और उसका चुनाव में कांग्रेस को फायदा होगा।
गहलोत सरकार की इस कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक ले जाने के लिए ही संगरिया में महंगाई राहत उत्सव के लिए विशाल रैली का आयोजन अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग चौपाल पर बातें कर रहे हैं कि उम्मीदवार तो होना ही ऐसा चाहिए जो कि विपक्ष को करारा जवाब देता चुनाव अपने पक्ष में कर सके।