Saturday, 29 August 2026

2 करोड़ की रिश्वत मामले में निलंबित आरपीएस दिव्या मित्तल के झुंझुनू पैतृक मकान पर कोर्ट के निर्देश पर एसीबी की तलाशी


2 करोड़ की रिश्वत मामले में निलंबित आरपीएस दिव्या मित्तल के झुंझुनू पैतृक मकान पर कोर्ट के निर्देश पर एसीबी की तलाशी

दो करोड़ की रिश्वत लेने के मामले में निलंबित आरपीएस अधिकारी दिव्या मित्तल के झुंझुनू जिले के पिलानी रोड स्थित आवास पर सोमवार को सुबह 10:30 बजे एसीबी की टीम ने छापेमारी की। 

एसीबी कोर्ट अजमेर के आदेश पर एसीबी की टीम ने डीवाईएसपी शब्बीर खान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने दिव्या मित्तल के भाई निखिल मित्तल की मौजूदगी में अलमारियों, बेड और कमरों की तलाशी ली गई लेकिन कोई दस्तावेज बरामद नहीं किए। 4 घंटे की तलाशी के बाद एसीबी की टीम वापस लौट गई। एसीबी की टीम अब कोर्ट में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करेगी। 

    Previous
    Next

    Related Posts