


भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को झारखंड महादेव में पूजा अर्चना करने पहुंची ।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय जैन ने उन्हें पूजा अर्चना कराने में सहयोग प्रदान किया। विधि विधान के अनुसार वसुंधरा राजे ने शिवजी की पूजा अर्चना कर अपने राजनीतिक भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए मंगल कामना की।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों भाजपा के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष उन्हें राजनीति में ज्यादातर जी नहीं दे रहे हैं । इसी बात को लेकर वसुंधरा राजे इन दोनों परेशान है और धार्मिक स्थलों पर जा कर पूजा अर्चना करने में जुटी हुई है।
वहीं दूसरी ओर और मुख्यमंत्री राजे के प्रेस सलाहकार महेंद्र भारद्वाज ने कहा है कि पूर्व सीएम राजे तो दिल्ली में मौजूद है। किसी ने यह फोटो फर्जी तौर पर भेजी है। उनके आग्रह को हम आप तक प्रेषित कर रहे हैं।