


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को जोधपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 6 सितंबर तय की है। कोर्ट ने जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भी कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं।
जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अधिवक्ता कोर्ट के माध्यम से उन्हें भी बीसी से पेश होने की अनुमति लेंगे। यह तो कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत होने के बाद ही पता चलेगा गजेंद्र सिंह शेखावत को भी कोर्ट विषय के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की अनुमति देता है या नहीं या उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ेगा।
सीएम गहलोत के अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि तीन बार हुई पेशी में याचिकाकर्ता गजेंद्र सिंह शेखावत पेश नहीं हुआ है ऐसे में उन्हें भी पेश होने के आदेश दिया जाए या फिर हमें बरी कर दिया जाए। इस पर कोर्ट ने गजेंद्र सिंह शेखावत को 6 सितंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए। होरी
जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि अशोक गहलोत को संजीव घोटाले से संबंधित सभी दस्तावेज और पेनड्राइव उपलब्ध करा दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अधिवक्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने एसओजी की रिपोर्ट के आधार पर ही गत 21 फरवरी को गजेंद्र सिंह शेखावत और उसके परिवार पर आरोप लगाया है। उनके अधिवक्ता का कहना था कि उन्होंने अपनी ओर से कोई आरोप नहीं लगाया है क्योंकि वह गृह मंत्री भी हैं ऐसे में उन्होंने एसओजी से रिपोर्ट लेकर यह बातचीत पत्रकारों से की है।