Saturday, 29 August 2026

महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, दो लड़के और दो लड़कियां, सभी है स्वस्थ


महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, दो लड़के और दो लड़कियां, सभी है स्वस्थ

टोंक जिले के वजीरपुर में रहने वाली एक महिला किरण कंवर ने आयुष्मान अस्पताल में शनिवार रात्रि को 4 बच्चों को जन्म दिया।

महिला का इलाज करने वाली डॉक्टर शालिनी अग्रवाल ने बताया कि टोंक के वजीरपुरा की रहने वाली महिला किरण कंवर की शादी को 4 साल होने के बाद मेडिकल समस्या के कारण उसकी कोई संतान नहीं थी। किरण अपने इलाज के लिए कुछ महीने पहले आयुष्मान हॉस्पिटल आई थी। इलाज के बाद वह गर्भवती हुई और उसकी सोनोग्राफी के दौरान गर्भ में 4 बच्चे होने का पता चला। इसके बाद से ही महिला लगातार चिकित्सकों की निगरानी में अपना उपचार कराती रही।

शनिवार रात को महिला के पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद परिजन उसे लेकर आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचे जहां महिला चिकित्सक शालिनी अग्रवाल ने महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया। चिकित्सकों का कहना है कि महिला द्वारा जन्म दिए गए बच्चों में 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं। फिलहाल 3 नवजात बच्चों का जनाना अस्पताल तो वहीं एक बच्चे और उसकी मां का आयुष्मान हॉस्पिटल में उपचार जारी है।

Previous
Next

Related Posts