Saturday, 29 August 2026

बेरोजगारी से परेशान युवक ने पत्नी, बेटे, बेटी और खुद ने हलवे में जहर खाया, कैब लेकर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचा, पत्नी और बेटी की मौत


बेरोजगारी से परेशान युवक ने पत्नी, बेटे, बेटी और खुद ने हलवे में जहर खाया, कैब लेकर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचा, पत्नी और बेटी की मौत

प्रताप नगर में रहने वाले मनोज शर्मा ने रविवार को अपनी पत्नी, बेटे और बेटी को हलवे में जहर  दे दिया और तबीयत खराब हुई तो पूरे परिवार को लेकर कैप से महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचा। जहां पर इलाज के दौरान पत्नी बेटे की मौत हो गई और बेटे और मनोज को डॉक्टरों ने देखने के बाद एसएमएस  रेफर कर दिया।

प्रताप नगर पुलिस सूचना पर अस्पताल पहुंची। इसके बाद मनोज को एसएमएस अस्पताल और बेटी को जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेरोजगारी के कारण उसकी आर्थिक स्थिति खराब थी और इसी के चलते यह कदम उठाया गया।

प्रताप नगर के थाना अधिकारी जहीर अब्बास ने बताया कि सेक्टर 26 प्रताप नगर में मनोज शर्मा अपनी पत्नी साक्षी और बेटे बेटी के साथ रहते थे । वह ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में काम करता था और पिछले काफी समय से बेरोजगार चल रहा था। रविवार को मनोज ने खुद जहर खाने के साथ पूरे परिवार को हलवे मिले दे दिया। स्थिति खराब होने पर सुबह कैप के माध्यम से महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचा। जहां पर पत्नी और बेटे की मौत हो गई। वर्तमान में मनोज शर्मा  एसएमएस अस्पतालऔर बेटे का इलाज जेके लोन अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस को घर की तलाशी में एक डायरी मिली है। जिसमें सुसाइड करने की कोशिश के बारे में बताया गया है। मनोज ने हलवे में जहर मिलाकर खुद और परिवार को खिलाया था। परिवार के सामूहिक सुसाइड करने से पहले सुसाइड नोट लिखकर डायरी में छोड़ा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है कि परिवार में इतना बड़ा कदम कैसे उठाया।

    Previous
    Next

    Related Posts