


पुलिस लाइन चौराहे से युवाओं ओर से रविवार को शाम 5 बजे से शिव बारात निकाली गई जिसमें हजारो शिवभक्त बैडबाजों सहित बाराती बन महादेव शिव की बारात में शामिल हुए।
शिव बारात में देवी-देवताओं की झांकी के साथ 11 फीट की चंद्रयान की झांकी सबसे आकर्षण का केन्द्र रही वार्ड पार्षद नरेन्द्र तुनवाल ने बताया कि क्षेत्र में महादेव बाबा की यह पहली नगर भ्रमण यात्रा है। जो पुलिस लाईन चौराहे से ढोल गाजे बाजे के साथ रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हए भ्रमण पर पधारे।
3 किमी मार्ग तय कर शिव बारात सर्वेश्वर हनुमान मंदिर घुघरा घाटी पहुंची । यहां पर महादेव-पार्वती की वरमाला बड़ी धुमधाम के साथ हजारों शिवभक्तों की उपस्थिति में हुई। पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि बारात में बाबा श्याम, महादेव के गण, नन्दी एवं अघोरी रूप कई प्रकार के वेशधरे गणों के साथ-साथ हाल ही में चांद पर लैंड हुए चंद्रायन-3 की झांकी भी बारात में आकर्षण बनी रही क्योकि भगवान शिव की जटाओं में चन्द्रमा शोभा बढाता है!जहां बारात में शामिल एवं दर्शनार्थियों ने सेल्फी खीच मोबाइल से शिव बारात के साथ अपनी फोटो खीचवाई। शहर के कई युवा वर्ग इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए लहराते हुए शामिल ह्रए।