Saturday, 29 August 2026

पति के दोस्त ने पत्नी को चाकू से हमला कर किया घायल, लोगों ने आरोपी को पकड़ा, महिला को इलाज के लिए एसएमएस में कराया भर्ती


पति के दोस्त ने पत्नी को चाकू से हमला कर किया घायल, लोगों ने आरोपी को पकड़ा, महिला को इलाज के लिए एसएमएस में कराया भर्ती

पति के दोस्त ने उसकी पत्नी पर  रविवार को दोपहर में चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर को लोगों ने गिरफ्तार कर खोनागोरियां पुलिस को सौंप दिया। हमले में घायल महिला को  एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

मालवीय नगर क्षेत्र के एसीपी संजय शर्मा ने बताया कि अलवर जिले के  खेड़ली निवासी भगवती देवी पर कातिलाना हमला किया गया है । वह अपने पति देवी राम मीणा के साथ गोनेर स्थित बिजली पावर हाउस के क्वार्टर में रहती थी। दोनों मजदूरी का काम करते थे रविवार को दोपहर 1:30 बजे भगवती देवी क्वार्टर के बाहर घास काट रही थी इसी दौरान पति का दोस्त महुआ निवासी गौतम जाटव शराब के नशे में आया और उसने  भगवती देवी पर चाकू से हमला कर दिया। 

उन्होंने बताया कि महिला के चिल्लाने पर वहां आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके बाद उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना देकर खोनागोरियां पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Previous
Next

Related Posts