Saturday, 29 August 2026

ब्रह्माकुमारीज के पवित्र विचारों से बनते हैं श्रेष्ठ संस्कार : सरोज बंसल


ब्रह्माकुमारीज के पवित्र विचारों से बनते हैं श्रेष्ठ संस्कार :  सरोज बंसल

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र राजयोग भवन टोंक में रविवार को रक्षाबंधन स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा दिए जा रहे श्रेष्ठ विचार हम सब के संस्कारों को परिवर्तन कर श्रेष्ठ बनाते हैं और ऐसे श्रेष्ठ संस्कार ही भारत को विश्व गुरु बनाएंगे।

उन्होंने कहा यहां से श्रेष्ठ संस्कारों की राखी बांधकर बुराईयों को छोड़ना है तभी हम शांति का अनुभव कर सकेंगे। जयपुर से पहुंची राजयोगिनी  ब्रह्माकुमारी चंद्रकला दीदी ने रक्षाबंधन पावन पर्व की बधाईयां देते हुए कहा कि यह रक्षाबंधन पर्व वास्तव में पवित्रता का पर्व है आत्म स्मृति का पर्व है। इस पर्व पर अपनी कमी कमजोरी  प्रभु को अर्पण कर आत्म स्मृति का तिलक लगाए। पवित्रता और खुशियों की राखी एक दूसरे को बांधकर दिलखुश मिठाई खुद भी खाये और दूसरों को भी खिलाये।

भाजपा संगठन के जयपुर शहर सह प्रभारी नरेश बंसल ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों के चेहरे पर पवित्रता का तेज हमेशा प्रेरणा देता है यह बहने स्वयं को पवित्र रखकर इस दुनिया के कल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। 

उन्होने कहा में लगभग 15 साल से ब्रह्माकुमारीज़ के इस राजयोग भवन से जुड़ा हुआ हूं यहां आने से मुझे असीम शांति की अनुभूति होती हैं।

केंद्र सरकार की दिशा समिति के सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जल जन अभियान, नशा मुक्त भारत अभियान, कल्पतरु अभियान, शाश्वत योगिक खेती अभियान, स्वच्छ भारत अभियान जैसे अनेक अभियानों के माध्यम से जन-जन में जन जागृति लाकर सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्यक्ष करने का कार्य कर रही है ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान।

स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी अनीता , ब्रह्माकुमारी पूनम,ब्रह्माकुमारी ऋतु , ब्रह्माकुमारी रेखा , बीके पांचू भाई सहित टोंक व आसपास के ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़े सैकड़ो भाई -बहन मौजूद थे।

    Previous
    Next

    Related Posts