Saturday, 29 August 2026

दो दोस्तों के बीच शराब पीकर झगड़ा, एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को तीसरी मंजिल से दिया धक्का, मौत हत्या का मुकदमा, दोस्त हुआ फरार


दो दोस्तों के बीच शराब पीकर झगड़ा, एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को तीसरी मंजिल से  दिया धक्का,  मौत हत्या का मुकदमा, दोस्त हुआ फरार

गलता गेट पुलिस थाने में शराब पार्टी के बाद कहासुनी होने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में एक दोस्त ने तीसरी मंजिल से धक्का देकर दूसरे को नीचे फेंक दिया। उसकी मौत हो जाने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिवार जनों को सौंपा गया। पुलिस आप उस दोस्त को ढूंढ रही है। मृतक के भाई मोहन कुमार ने गलता गेट थाने में मामला दर्ज कराया है।

गलता गेट थाने के थाना अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शामली उत्तर प्रदेश के रहने वाले बहादुर की हत्या की गई है। वह पिछले 5 साल से बजरंग कॉलोनी गलता गेट स्थित पप्पू महबूब के सिलाई के कारखाने में काम करता था। अपने साथी रवि कश्यप के साथ तीसरी मंजिल पर रहता था।  24 अगस्त को वीर बहादुर ने पहले शराब पी फिर उसका उसके मित्र रवि कश्यप से झगड़ा हो गया  और रवि कश्यप ने वीर बहादुर को  तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया । तीसरी मंजिल से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई और वह फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी पुलिस ने पहुंचकर घायल अवस्था में वीर बहादुर को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां  उसकी शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

Previous
Next

Related Posts