


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार शनिवार को भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश सयोजक धनराज सोलंकी ने अनिल आसनानी को प्रदेश आईटी सेल में अजमेर संभाग प्रभारी नियुक्त किया ।
29 विधानसभा क्षेत्र के आई टी सेल के संयोजक बने अनिल आसनानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सोशल मीडिया और अलावा आईटी सेल में कई वर्षों से ईमानदारी और लग्न से कार्य कर रहे ।
वही भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने अनिल आसनानी को बधाई प्रेषित कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश शाखा ने उनके पार्टी के प्रति समर्पण एवं संयोजक के रूप में उनके कार्य व्यवहार को देखते हुए उन्हें अजमेर संभाग का आईटी सेल का प्रभारी बनाया है जो की एक बेहतर महत्वपूर्ण पद है। जिसके अंतर्गत अजमेर संभाग के टोंक भीलवाड़ा अजमेर नागौर आदि क्षेत्रों की लगभग 29 विधानसभा सीटें शामिल होती है।
आसनानी ने पार्टी नेताओं को विश्वास दिलाया कि इन सभी विधानसभा सीटों पर आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत दर्ज होगी। इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र दीक्षित, विनय कुपर , दुर्गाप्रसाद श्रीवास्तव, डेनिस, सहित कई भाजपा कार्यकताओं फुलमालाओं से स्वागत किया।