


अलवर के पोक्सो कोर्ट संख्या नंबर वन के जज जगेंद्र कुमार अग्रवाल महेश नगर जयपुर में रहने वाले ने डाक के जरिए माणक चौक थाने में शिकायत भेजकर उनके बेटे के जूते चांदनी चौक ब्रिज निधि मंदिर से चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई है।
जज जगेंद्र कुमार अग्रवाल ने शिकायत में कहा गया है कि 20 अगस्त को वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चांदनी चौक स्थित ब्रिज निधि मंदिर में आए थे । रात्रि को 8:00 बजे वे वापस जाने लगे तो उनके बेटे कृष्णा ने रीबॉक कंपनी के जूते जिनकी कीमत ₹ 10 हजार के है मंदिर की सीढ़ी पर खोले थे। वह नहीं मिले।
जज साहब की शिकायत पर माणक चौक पुलिस थाने ने मामला दर्ज कर लिया है। यही नहीं जज साहब के बेटे के जूते चोरी होने के कारण पुलिस ने मंदिर सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं और उनके जूते की खोजने का काम तेजी से शुरू कर दी है । लेकिन अभी तक जूते नहीं मिले हैं।