Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत का तोहफा: रक्षाबन्धन पर्व पर रोडवेज की बसों में महिलाएं और बालिकाएं कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा


सीएम गहलोत का तोहफा: रक्षाबन्धन पर्व पर रोडवेज की बसों में महिलाएं और बालिकाएं कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा

रक्षाबन्धन के पर्व पर महिलाएं-बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्रीअशोक गहलोत ने निःशुल्क यात्रा के लिए प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

सीएम गहलोत के इस निर्णय से महिलाओं एवं बालिकाओं को रक्षाबन्धन के दिन 30 अगस्त (बुधवार) को राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं दु्रतगामी बसों में राजस्थान राज्य की सीमा में निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को उक्त सुविधा के व्यय का पुनर्भरण राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क यात्रा पुनर्भरण मद में उपलब्ध प्रावधान में से किया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts