


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश से सीधे ही शनिवार को सुबह आईएसआरओ के मुख्यालय पर चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों की टीम से मिले। पीएम मोदी ने तीन बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पहली 23 अगस्त को हर साल भारत नेशनल स्पेस डे बनाएगा। दूसरा चांद पर लेटर जिस तरह उतरा है वह जगह शिवशक्ति पॉइंट कहलाएगा और तीसरा चांद पर जिस जगह चंद्रयान-2 के पद चिन्ह पॉइंट का नाम तिरंगा होगा।
पीएम मोदी ने कहां की मैं साउथ अफ्रीका में था फिर दृश्य कार्यक्रम में चला गया। लेकिन मेरा मन पूरी तरह आपके साथ लगा हुआ था मैं हमेशा ही यह सोच रहा था कि आपके पास आकर नमन करो। उन्होंने कहा कि मैं आपको सलूट करना चाहता हूं आपके धैर्य को, आपकी लगन को और आपके समर्पण भाव को ।
पीएम मोदी के इसरो के मुख्यालय पहुंचने पर इसरो के मुखिया सोमनाथ ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। पीएम मोदी वहां मौजूद वैज्ञानिको टीम से मिले और मुखिया सोमनाथ की पीठ थपथपाई सभी को बधाइयां दी। उन्होंने वैज्ञानिकों के साथ सामूहिक रूप से फोटो भी खींचवाया।