Saturday, 29 August 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष पराना का जन्मदिन अनूठे तरीके से मनाया, 52 ट्रैक्टरों की रैली निकाल तलवार,हल की भेंट


भाजपा जिलाध्यक्ष पराना का जन्मदिन अनूठे तरीके से मनाया, 52 ट्रैक्टरों की रैली निकाल तलवार,हल की भेंट

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना के 52 वे जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनूठे रूप से मनाया।

टोंक विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने 52 ट्रैक्टर के साथ शहर में रैली निकाली। यह रैली चंद्रलोक होटल चौराहे से रवाना होकर बंबोर रोड, बस स्टैंड, छावनी होते हुए घंटाघर, पटेल सर्किल होते हुए सिविल लाइन स्थित उनके आवास पहुंची। रैली में सभी ट्रैक्टरो पर भाजपा का झंडा, फ्लेक्स लगे हुए थे। 

पराना समर्थकों ने कहा कि  राजेन्द्र पराना सभी सुख-दुख में काम आते हैं। सभी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को हल करवाने का प्रयास करते हैं। समर्थको ने आवास पहुंचकर माला, साफा बंधवाकर,मिठाई खिलाकर, हल व तलवार भेंट की।

Previous
Next

Related Posts