Saturday, 29 August 2026

दोसा के पुलिस कांस्टेबल की पुलिस फायरिंग में मौत, परिवारजन को अनुकंपा नौकरी और एक करोड़ की सहायता देने की सीएम गहलोत ने की घोषणा


दोसा के पुलिस कांस्टेबल की पुलिस फायरिंग में मौत, परिवारजन को अनुकंपा नौकरी और एक करोड़ की सहायता देने की सीएम गहलोत ने की घोषणा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दौसा में बदमाशों की फायरिंग में घायल कांस्टेबल प्रहलाद सिंह की मौत दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय की बैठक से पूर्व हमने उन्हें 2 मिनट का मौन रखकर के श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

शुक्रवार को सीएम गहलोत ने पुलिस मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए घोषणा  करते हुए कहा कि दोसा के पुलिस कांस्टेबल कॉन्स्टेबल के परिवार को अनुकंपा नौकरी दी जाएगी।  इसके अलावा पेंशन और एक करोड़ की राशि सहायता के रूप में दी जाएगी।इसमें 20 लाख रुपए की राशि सीएम सहायता फंड से प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि गैलंट्री अवॉर्ड के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश की जाएगी उन्होंने कहा कि परिवार जहां कोस्टेबल रहने वाला है वहां पर उसे एमआईजी आवास और कृषि कनेक्शन भी दिया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts