Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने बीकानेर शहर की पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में टिकट के लिए की दावेदारी


सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने बीकानेर शहर की पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में टिकट के लिए की दावेदारी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केओएसडी लोकेश शर्मा ने बीकानेर शहर की दोनों विधानसभा सीटों पूर्व और पश्चिम से टिकट के लिए ब्लॉक कमेटी की बैठक में आवेदन किया है। अब चुनौती उनके सामने ये है कि बीकानेर पश्चिम से जहां वे दावेदारी जता रहे हैं वहां से शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला भी प्रबल दावेदार हैं। डॉ.कल्ला पहले दिन ही अपनी वर्तमान सीट से आवेदन कर चुके हैं। इस सीट पर 18 दावेदार टिकट मांग रहे हैं।

इसी तरह से बीकानेर पूर्व सीट पर अब तक 38 नेता टिकट के लिए आवेदन कर चुके हैं। इनमें पिछले चुनाव में हार चुके नेता, महापौर और न्यास अध्यक्ष रहने जैसे अनुभवी नेता, जिलाध्यक्ष से लेकर पार्टी में प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी शामिल हैं। 

Previous
Next

Related Posts