Saturday, 29 August 2026

हाईकोर्ट ने प्रदेश की 250 बार एसोसिएशन के चुनाव एक साथ कराने का किया फैसला, दिसंबर के दूसरे सप्ताह शुक्रवार को मतदान और शनिवार को होगी मतगणना


हाईकोर्ट ने प्रदेश की 250 बार एसोसिएशन के चुनाव एक साथ कराने का किया फैसला, दिसंबर के दूसरे सप्ताह शुक्रवार को मतदान और शनिवार को  होगी मतगणना

हाईकोर्ट ने गुरुवार को बार एसोसिएशन के चुनाव प्रदेश में एक साथ कराने का फैसला किया है। कोर्ट ने प्रदेश के सभी 250 पंजीकृत बार एसोसिएशन में दिसंबर के दूसरे सप्ताह शुक्रवार को मतदान और शनिवार को मतगणना कराने के  आदेश दिए हैं।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एजी मसीह की खंडपीठ ने  गुरुवार को यह फैसला किया। हाईकोर्ट ने सुनवाई में बार कौंसिल ऑफ राजस्थान से पूछा था कि क्या बीसीआर प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन में 1 दिन चुनाव कराने की मंशा रखती है। इस पर बीसीआर के एडवोकेट प्रतीक आरती वाले कोर्ट को बताया कि बीसी आने दो वर्ष 2013 में नियम भी बनाए थे जिसे बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। वर्ष 2017 में हाईकोर्ट ने बीसीआर के नियम रद्द कर दिए थे। 

उन्होंने कहा कि सभी बार एसोसिएशन के संविधान अलग अलग हैं ऐसे में बीसीआर के नियमों पर थोपे नहीं जा सकते। उन्होंने हाईकोर्ट से आग्रह किया कि वे ही इस पर कोई फैसला दे।

दी बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव 28 अगस्त को होने थे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार यह चुनाव 1 बोर्ड 1 बार के नियम के तहत कराए जा रहे थे। नियमों के तहत एक वकील एक बारी बोर्ड कर सकता है मतलब किसी वकील ने किसी एक बार में वोट डाल डाल सकता है। 

हाईकोर्ट ने इस समस्या के समाधान के लिए अब बार एसोसिएशन के चुनाव एक तिथि को ही कराने का फैसला कर दिया। राजस्थान में 250 बार एसोसिएशन पंजीकृत है। इसमें हाईकोर्ट से लेकर सेशन कोर्ट, आयोगों की बार सहित अन्य 12 सीजन शामिल है जिसमें 1 लाख 4 हजार अधिवक्ता बीसीआर में रजिस्टर्ड हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts