


चंडीगढ़ प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद वशिष्ठ एडवाइजर बनाया गया है।
क्लब के महासचिव उमेश शर्मा ने बताया कि वर्किंग बॉडी ने पत्रकारों के पैनल पर चर्चा के बाद वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद वशिष्ठ को एडवाइजर नियुक्त किया। इसके अलावा कमेटी अध्यक्षों में चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकारों को शामिल किया गया। क्लब में चंडीगढ,पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के जानेमाने पत्रकार सदस्य हैं।