Saturday, 29 August 2026

केंद्रीय खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान में 51 खेलो इंडिया केंद्र औरराष्ट्रीय उत्कृष्ट केंद्र और खेल विज्ञान केंद्र खोलने की भी घोषणा की


केंद्रीय खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान में 51 खेलो इंडिया केंद्र औरराष्ट्रीय उत्कृष्ट केंद्र और खेल विज्ञान केंद्र खोलने की भी घोषणा की

केंद्रीय खेल और युवा मामले तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि देश में पिछले कुछ सालों में खेलों में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव में 'खेलो इंडिया' की बड़ी भूमिका रही है। ठाकुर बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रदेश के 33 जिलों में खेलो इंडिया केंद्र का शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ठाकुर ने कहा कि खेल, राज्य का विषय है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भी देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर खेलों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रूप से काम करेंगे तो देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में निश्चित रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और भारत के लिए और अधिक पदक आएंगे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राजस्थान में अतिरिक्त 18 खेलो इंडिया केंद्रों के साथ एक समर्पित खेल विज्ञान केंद्र व एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाने की भी घोषणा की। 

उल्लेखनीय है कि देशभर में 23 राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र हैं। इस प्रकार 18 अतिरिक्त केन्द्र स्थापित होने के बाद राजस्थान में खेलो इंडिया केंद्रों की कुल संख्या 51 हो जाएगी। उन्होंने देशभर के खेलो इंडिया केन्द्रों के बीच प्रतिस्पर्धा कराने की भी घोषणा की। साथ ही ‘कोचिंग द कोच’ कार्यक्रम के अंतर्गत खेलो इंडिया के कोचेज़ को प्रशिक्षण देने की भी घोषणा की।

खेलो इंडिया के महत्व का उल्लेख करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा, "इस सफलता में खेलो इंडिया की एक बड़ी भूमिका है। हर साल, कई एथलीट युवा, विश्वविद्यालय और शीतकालीन खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले पा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि इन खेलो इंडिया केंद्रों के माध्यम से राजस्थान के अधिक से अधिक एथलीट यहां से तैयार होंगे।

 केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्तमान में, 17,000 से अधिक एथलीट खेलो इंडिया केन्द्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और इन केन्द्रों पर देशभर में 699 पूर्व चैंपियन एथलीटों को खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने का दायित्व दिया गया है। भारत में 960 खेलो इंडिया केंद्र हैं, जिनमें से 715 में प्रशिक्षण चल रहा है। राजस्थान में कुल 33 खेलो इंडिया केंद्र हैं, जिनमें से 32 क्रियाशील हैं। ये केंद्र साइकिलिंग, बास्केटबॉल, वुशु, हॉकी जैसे खेलों का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

ब्लॉक या जिला स्तर पर स्कूलों, संगठनों में उपलब्ध मौजूदा बुनियादी खेल ढांचे के उपयोग को बढ़ाने के लिए, छोटे खेलो इंडिया केंद्र जमीनी स्तर पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना,खेल परिषद के अध्यक्ष कृष्णा पूनिया, प्रतिपक्ष के नेता डॉ, सतीश पूनिया और राज्य, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और SAI के अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति भी भी उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts