


डीजीपी उमेश मिश्रा गोली लगने से घायल कॉन्स्टेबल को देखने बुधवार शाम को एसएमएस अस्पताल पहुंचे।डीजीपी मिश्रा और एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने चिकित्सको से मिलकर उपचार की जानकारी ली।
परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। बुधवार सुबह की घटना में घायल कॉन्स्टेबल हुए थे ।
डीएसटी टीम से घिरने के बाद दौसा जिले के सिकन्दरा थाना क्षेत्र में बदमाशों की फायरिंग में गोली लगने से कॉन्स्टेबल प्रहलाद सिंह (35)घायल हुए थे। दौसा के जिला अस्पताल से एसएमएस रेफर किया गया।
एडीजी क्राइम एमएन ने बताया कि एसपी वंदिता राणा सहित आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे ।बदमाशों की तलाश में कालाखोह व रेटा गांव के आसपास सर्च अभियान चलाया जा रहा।