Saturday, 29 August 2026

हाईकोर्ट ने हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर के निलंबन पर लगाई रोक


हाईकोर्ट ने हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर के निलंबन पर लगाई रोक

हाईकोर्ट ने हेरिटेज नगर निगम जयपुर की मेयर मुनेश गुर्जर के निलंबन पर रोक लगा दी है। 

हाई कोर्ट के जस्टिस इंद्रजीत सिंह ने रोक लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार बिना प्राथमिक जांच के मेयर को निलंबित नहीं कर सकती है। इस निलंबन में सरकार ने जो कानूनी प्रक्रिया अपनाई है वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने मुनेश गुर्जर के पक्ष में आदेश जारी किए और उनके निलंबन पर रोक लगा दी। 

मंगलवार को सुनवाई के दौरान मनीष गुर्जर के अधिवक्ता विज्ञान शाह ने कहा था कि जिन आरोपों के आधार पर मेयर को निलंबित किया गया है वे झूठे हैं। निलंबन में कहा गया है कि मेयर के पति सुशील गुर्जर ने उनकी उपस्थिति में ₹ 2 लाख लिए थे। एसीबी की एफआईआर में साफ कहा गया है कि ₹ 2 लाख दलाल नारायण सिंह के पास से बरामद किए थे।

    Previous
    Next

    Related Posts