Saturday, 29 August 2026

भाजपा के नेता केसी वर्मा ने निवाई पीपलू विधान सभा क्षेत्र में बूथ संपर्क अभियान कई गांव में किया दौरा और जनसंवाद


भाजपा के नेता केसी वर्मा ने  निवाई पीपलू विधान सभा क्षेत्र में बूथ संपर्क अभियान कई गांव में किया दौरा और जनसंवाद

भाजपा के नेता केसी वर्मा ने  मंगलवार को निवाई पीपलू विधान सभा क्षेत्र में बूथ संपर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम खंडवा, पहाड़ी, बगड़ी, पियावडी, लोहरवाड़ा, संदेड़ा फार्म  और पीपलू में वरिष्ठ एवम श्रेष्ठ साथियों एवम कार्यकर्ताओ से संपर्क कर संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

भाजपा नेता केसी वर्मा ने भाजपा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओ को मिस्ड काल के माध्यम से जोड़ा  और पीपलू में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।

Previous
Next

Related Posts