Saturday, 29 August 2026

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की मौजूदगी में चुनाव प्रबन्धन समिति कार्यालय का हुआ उद्घाटन


भाजपा के  राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की मौजूदगी में चुनाव प्रबन्धन समिति कार्यालय का हुआ उद्घाटन

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को  प्रदेश ‘‘चुनाव प्रबन्धन समिति’’ के कार्यालय का विधिवत पूजन कर उद्घाटन किया । आगामी विधानसभा 2023 के चुनाव में प्रबंधन को लेकर गत दिनों राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा चुनाव प्रबन्धन समिति और चुनाव संकल्प समिति की घोषणा की गई थी। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष  और पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया को ‘‘चुनाव प्रबन्धन समिति’’ के संयोजक का दायित्व मिला।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और इसी विजय शंखनाद से चुनाव प्रबन्धन समिति प्रदेश चुनाव की रूपरेखा, कार्ययोजना, सफल प्रबंधन और प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड फेंकने के लिए विजय संकल्प के साथ काम करेगी।  

कार्यालय उद्घाटन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, केंद्रीय विधि मन्त्री और चुनाव संकल्प समिति संयोजक अर्जुनराम मेघवाल, चुनाव प्रबन्धन समिति संयोजक नारायण पंचारिया, चुनाव प्रबन्धन समिति सह संयोजक औंकार सिंह लाखावत, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, दामोदर अग्रवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts