Saturday, 29 August 2026

प्रवक्ता और पैनलिस्ट फ्रंट लाईन वॉरियर सोशल मीडिया के भ्रामक प्रचार से बचें, फैक्ट चैक और ट्रोलिंग दो मुख्य चुनौतीपूर्ण कार्यः बीएल संतोष


प्रवक्ता और पैनलिस्ट फ्रंट लाईन वॉरियर सोशल मीडिया के भ्रामक प्रचार से बचें, फैक्ट चैक और ट्रोलिंग दो मुख्य चुनौतीपूर्ण कार्यः बीएल संतोष

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि संगठन में काम करने के दौरान मेरा अनुभव रहा है कि पार्टी के प्रवक्ता और पैनलिस्ट फ्रंट लाईन वॉरियर की तरह काम करते हैं। सामान्य वक्ता से सवाल जवाब कम होते हैं और सवालों के जवाब देने के विकल्प भी होते हैं। जबकि प्रवक्ताओं और वक्ताओं को उसी समय तुरंत सवालों के जवाब देने होते हैं। फैक्ट चैक, ट्रोलिंग और कठिन सवालों के जवाब देना वाकई चुनौतिपूर्ण होता है। 

मंगलवार को क्लार्क आमेर में राजनीती में मीडिया एंव सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, समन्वय, प्रबंधन, कार्य विभाजन, प्रेसवार्ता, डिबेट, प्रशिक्षण, केंद्र सरकार की योजनाएं, प्रदेश सरकार की विफलताओं, मीडिया की उपयोगिता, मार्गदर्शन और मीडिया टीम से अपेक्षाओं पर प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग एंव सोशल मीडिया की कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव राज्यसभा सांसद सुधाशुं त्रिवेदी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड और उत्तरप्रदेश के विधायक श्रीकांत शर्मा सहित प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, सोशल मीडिया संयोजक हीरेन्द्र कौशिक ने सभी विषयों पर भाजपा के सभी जिलों से आए जिला मीडिया प्रभारी और सह-प्रभारियों से सुझाव लिए। इसके अलावा मीडिया  और सोशल मीडिया से संबंधित सवालों के जवाब भी दिये। कार्यक्रम समापन पर आभार मीडिया संपर्क प्रमुख आनंद शर्मा ने किया। 

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सोशल मीडिया पर भ्रामक चीजों के प्रसार पर एक उदाहरण के साथ समझाया। पुरी के जगन्नाथ मंदिर मंे दस दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दर्शन के लिए जाती हैं। आम दिनों मंे कोई भी दर्शन के लिए जाता है तो उन्हे गर्भगृह के दर्शन नहीं कराए जाते केवल रथयात्रा के दौरान ही मंदिर के गर्भगृह को दर्शन के लिए खोला जाता है। इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मंदिर में बाहर से ही दर्शन करके लौटना पडा। इसके दस दिन बाद रथयात्रा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और उडीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को बुलाया गया। सोशल मीडिया पर इसको लोगों ने इस तरह प्रदर्शित किया कि देखिए आदिवासी महिला को बाहर से दर्शन कराए और अन्य नेताओं को  गर्भगृह के दर्शन कराए। इस तरह के भ्रामक प्रचार और झूंठी खबरों की समझ होनी चाहिए। 

राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशुं त्रिवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युग मीडिया का युग है। जहां पहले मीडिया एक दायरे तक सीमित था। लेकिन 2013 के बाद से सोशल मीडिया की शुरूआत हुई और 2018 तक सोशल मीडिया व्यापक रूप से फैल गया। 2014 के लोकसभा चुनावा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में डिजीटल क्रांति के क्षेत्र में नवाचार किया और थ्रीडी तकनीक से सभाओं को संबोधित किया। आज सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया इतनी तेज आती है कि महज तीस मिनट में चीजें हजारों लाखों लोगों द्वारा देख सुन ली जाती हैं। इसलिए आज सोशल मीडिया के सीमांकन की सख्त आवश्यकता है। इसके लिए सजगता और त्वरित निर्णय बेहद जरूरी है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशुं त्रिवेदी ने कहा कि जो कांग्रेसी लोग जनधन खातों का मजाक उडाया करते थे आज जब वे लोग देखते हैं कि जहां 2014 से पहले देश में 30 प्रतिशत लोग बैंकिग सेक्टर से जुडे थे आज 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग बैंकिंग से जुड चुके हैं। आज देश में जनधन खातों की संख्या 50 करोड हो गई है। इसके लिए मोदी सरकार ने तीन विशेष चीजों पर बल दिया। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, मुद्रा लोन और स्टार्टअप और इनके बल पर ही आज 2 लाख तीन हजार करोड रूपया जनधन खातों में सीधा पहुंच रहा है। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया की सभी टीमें राष्ट्र प्रथम के ध्येय से काम कर रही हैं। कांग्रेस के पास ना तो नेता हैं, ना ही नीती, ना ही कार्यक्रम और ना ही कार्यकर्ता हैं। प्रदेश में विकास ठप्प है, केवल केंद्र सरकार की योजनाएं ही चल रही हैं। केंद्र की मोदी सरकार पर नौ साल के अंदर भ्रष्टाचार का एक आरोप तक नहीं लगा। वहीं प्रदेश की गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड ने संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में हर पल बदलाव चल रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि के तौर पर देश में डायरेक्ट ट्रांसफर का नवाचार किया है। फसल बीमा योजना जिसमें ओलावृष्टि आपदा राहत के क्षेत्र में बेहतर कार्य हुए हैं। 2014 में सरकार बनते ही सबसे पहले आपदा प्रबंधन के नियमों मे बदलाव करके किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया है। 

यूपी के पूर्व ऊर्जा मंत्री एंव विधायक श्रीकांत शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया पैनलिस्ट और प्रवक्ताओं को मीडिया संस्थानों से बेहतर समन्वय के साथ जिले के सभी मद्दों की जानकारी होनी चाहिए। विरोधाभासी प्रचार और नकारात्मक चीजों से दूर रहकर सेनापति की भूमिका में काम करना आवश्यक है। 

कार्यालय में प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, सोशल मीडिया संयोजक हीरेन्द्र कौशिक ने सभी विषयों पर भाजपा के सभी जिलों से आए जिला मीडिया प्रभारी और सह-प्रभारियों से सुझाव लिए। इसके अलावा मीडिया  और सोशल मीडिया से संबंधित सवालों के जवाब भी दिये। कार्यक्रम समापन पर आभार मीडिया संपर्क प्रमुख आनंद शर्मा ने किया। 

Previous
Next

Related Posts