Saturday, 29 August 2026

तांत्रिक बाबा के खिलाफ युवती ने कराया रेप का मामला दर्ज, फर्जी दस्तावेज के आधार पर कराया धर्म परिवर्तन और किया निकाह


तांत्रिक बाबा के खिलाफ युवती ने कराया रेप का मामला दर्ज, फर्जी दस्तावेज के आधार पर कराया धर्म परिवर्तन और किया निकाह

तांत्रिक बाबा द्वारा एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। तांत्रिक बाबा ने  युवती का न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर कई साल से शोषण कर रहा था। यही नहीं तांत्रिक ने धर्म परिवर्तन कराकर उसे निकाह करने के दस्तावेज भी तैयार कराएं।

बिहार की रहने वाली युवती ने आमेर थाने में तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। युवती ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मेरठ के रहने वाला राजा हसन उसे ब्लैकमेल कर  उसके साथ रेप किया है। उसने कहा कि अजमेर में रहकर झाड़-फूंक करने वाले राजा हसन  का 15 साल से उसके घर आना जाना है। कुछ समय से राजा हसन का व्यवहार ठीक नहीं चल रहा था। 11वीं की कक्षा में पढ़ने के साथ कोटा में एक्स्ट्रा कोचिंग ले रही थी दीपावली के समय वह अपने घर गई थी 1 दिन घर पर कोई नहीं था अचानक आरोपी राजा चला गया और प्यार का इजहार किया मैंने समझाया लेकिन वह नहीं माना उसने रेप किया और न्यूड फोटो ले लिए। साथ ही उसने मुझे धमकी दी कि किसी को बताया तो मैं यह फोटो वायरल कर दूंगा। 

तांत्रिक ने मेरे साथ लगातार रेप करता रहा और मुझे धमका जा रहा कि मेरे अनुसार नहीं चली तो तुझे बदनाम कर मरवा दूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे दस्तावेज का गलत उपयोग करते हुए धर्म परिवर्तन करा लिया और निका भी कर लिया। उन्होंने कहा कि मैं परेशान होकर आमिर थाने में  तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


Previous
Next

Related Posts