Saturday, 29 August 2026

साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी 60 वर्षीय वृद्ध गिरफ्तार


साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी 60 वर्षीय वृद्ध गिरफ्तार

केकड़ी जिले के थाना सरवाड़ क्षेत्र में साढ़े 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में त्वरित कार्रवाई कर डीएसटी ने 60 वर्षीय आरोपी रामजी रेगर निवासी रेगर मोहल्ला थाना सरवाड़ को गिरफ्तार कर लिया।

केकड़ी एसपी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि घटना के संबंध में रविवार को एक महिला ने थाना सरवाड़ पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 अगस्त की रात 8:00 बजे उसकी साढ़े 3 साल की बेटी बाबा रामदेव जी मंदिर के आंगन में खेल रही थी। तभी उसे रामजी रेगर उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसपी गुप्ता ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य के सुपरविजन में टीम गठित की गई। सोमवार को जिला स्पेशल टीम ने ब्यावर जिले के थाना विजयनगर इलाके में गांव दौलतपुरा में खेतों में छिपे आरोपी रामजी रेगर को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मात्र 18 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

    Previous
    Next

    Related Posts