Saturday, 29 August 2026

प्रदेश भाजपा मीडिया और सोशल मीडिया की कार्यशाला मंगलवार को, बीएल संतोष, सुधाशुं त्रिवेदी, सीपी जोशी, चंद्रशेखर और राज्यवर्धन राठौड करेंगे संबोधित


प्रदेश भाजपा मीडिया और सोशल मीडिया की कार्यशाला मंगलवार को, बीएल संतोष, सुधाशुं त्रिवेदी, सीपी जोशी, चंद्रशेखर और राज्यवर्धन राठौड करेंगे संबोधित

प्रदेश भाजपा मीडिया एंव सोशल मीडिया की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ‘‘होटल क्लार्क आमेर’’ जेएलएन मार्ग पर मंगलवार सुबह किया जाएगा। कार्यशाला में प्रदेश के सभी मीडिया और सोशल मीडिया पदाधिकारियों सहित संगठनात्मक जिलों से जिला मीडिया संयोजक और सह-संयोजकों सहित प्रदेश प्रवक्ता और पैनलिस्ट मौजूद रहेंगें। 

भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में  मीडिया एंव सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, समन्वय, प्रबंधन, कार्य विभाजन, प्रेसवार्ता, डिबेट, प्रशिक्षण, केंद्र सरकार की योजनाएं, प्रदेश सरकार की विफलताओं, मीडिया की उपयोगिता, मार्गदर्शन और मीडिया टीम से अपेक्षाओं पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशुं त्रिवेदी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता  और जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड संबोधित करेंगे। 

Previous
Next

Related Posts