Saturday, 29 August 2026

एमएलए का नही सांसद का ही चुनाव लड़ूंगा, पार्टी एमएलए का टिकट देगी तो माफी मांग लूंगा: जौनापुरिया


एमएलए का नही सांसद का ही चुनाव लड़ूंगा, पार्टी एमएलए का टिकट देगी तो माफी मांग लूंगा: जौनापुरिया

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में एमएलए का चुनाव नही लड़ेंगे बल्कि सांसद का चुनाव लड़ करके तीसरी पारी खेलेंगे।उन्होंने सोमवार को सांसद कार्यालय टोंक में मीडिया से बातचीत में एमएलए का चुनाव लड़े जाने सम्बंन्धी सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यदि पार्टी एमएलए का चुनाव लड़ाएगी तो वह माफी मांग लेंगे साथ ही संगठन में काम करना ज्यादा अच्छा समझेंगे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद  सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने विपक्षी दलों को कोसते हुए कहा कि संसद का मानसून सत्र अपने आप में एक अत्यंत सफल एवं प्रभावी सत्र रहा। सत्र प्रारंभ के पूर्व से ही विपक्ष के घमण्डीय गठबंधन का रवैया देश के सामने आ चुका था। मणिपुर में हुई दुर्भाग्य जनक हिंसा की आड़ में संसद की कार्यवाही को बाधित करके देश की जनता को गुमराह करने का षड्यंत्र रचा गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक विधेयक जनहित में पारित हुए एवं विपक्ष के घमंडीया गठबंधन का भ्रामक दुष्प्रचार विफल हुआ है। मोदी सरकार ने आम नागरिकों का जीवन को और अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाने हेतु महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए है।

उन्होंने कहा कि टोंक जिले के विकास के लिए विद्युत क्षेत्र में पुनरोत्थान वितरण क्षेत्र योजना के तहत 94.15 करोड़ का बजट केंद्र से पारित हुआ है। इसमें 33 केवी सब स्टेशन उनियारा,पायगा, कोटडी मोड व पालड़ी के लिए 11.64 करोड़ रुपये। 6 नए  23 केवी फीडरों के निर्माण हेतु 9.43 करोड़ जिसमें पलाई,पाटोली,मोर ,पहाड़ी ,डारडातुर्की ,पचेवर शामिल है।11 केवी ओवर लोडिंग के कारण 56 नए फीडर बनेंगे जिसमें 175 किलोमीटर लाइन खेती जाएगी इसके लिए 11.42 करोड़ रुपए। हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के तहत 11 केवी के 117 फीडरों पर एलटी सिस्टम का कार्य किया जाएगा। जिसमें 86 किलोमीटर 11 केवी लाइन खींची जाएगी एवं 714 नए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे इसमें 20.33 करोड रुपए खर्च होंगे। विद्युत चोरी रोकने के लिए 134 फीडरों पर चोरी वाले क्षेत्रों में इंसुलेटेड केबल डाली जाएगी।इसमें 324 किमी एलटी लाइन खिंची जाएगी।इसमें 22.53 करोड रुपए खर्च होंगे।11 केवी फीडर पृथक्करण में 18.4 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें 11 केवी के 57 फीडरों को अलग किया जाएगा।अमृत योजना 2 में 108.54 करोड रुपए मंजूर हुए हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्य विस्तार के लिए केंद्र से जिले में चार विधायकों को लगाया गया है। यह विधायक एक सप्ताह तक जिले में रहकर संगठन के बारे में चर्चा करेंगे। यह विधायक जिले में रहकर साधु संतो, प्रतिष्ठित व्यक्तियों,व्यवसायी, डॉक्टर,अधिवक्ता साहित्य विभिन्न संगठनों के लोगों से चर्चा करेंगे। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा,जिला प्रमुख सरोज बंसल,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई पंचायत समिति टोंक सदस्य सुमन गुर्जर,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, गणेश सैनी, शिवराज गोरा आदि मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts