Saturday, 29 August 2026

पूर्व डिप्टी सीएम मंगलवार को टोंक में, कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे,तेज बारिश ने फेरा तैयारियों पर पानी


पूर्व डिप्टी सीएम मंगलवार को टोंक में, कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे,तेज बारिश ने फेरा तैयारियों पर पानी

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री व टोंक विधायक सचिन पायलट  की मंगलवार को श्रीरामलीला मैदान गांधी पार्क टोंक में होने वाली तेयारियन पर सोमवार की दोपहर को हुई तेज बारिश ने पानी फेर दिया। देर शाम को बरसात रुकने के बाद फिर से तैयारियां शुरू की गई है।

पूर्व डिप्टी सीएम एवं टोंक विधायक सचिन पायलट मंगलवार को टोंक आएंगे। पायलट यहां श्रीरामलीला मैदान गांधी पार्क टोंक में दोपहर 2 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट टोंक विधानसभा सीट से कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी दूसरी पारी खेलने के लिए कार्यकर्ताओ की नब्ज टटोलेंगे साथ ही कांग्रेस पार्टी के विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट का टोंक में इंदिरा सर्किल छावनी में  रेल लाओ संघर्ष समिति टोंक के अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अकबर खान की तरफ से स्वागत किया जाएगा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की मंगलवार को टोंक में कार्यकर्ता सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए पंडाल बनाया गया है जिसमे कुर्सियां भी लगाई गई है।लेकिन सोमवार की दोपहर को हुई तेज बारिश से पांडाल भीग गया वही रामलीला मैदान टोंक में पानी भर गया जिससे कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजको को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

    Previous
    Next

    Related Posts