Saturday, 29 August 2026

बाबा अमरनाथ (बर्फानी) की झांकी में उमड़े श्रद्धालु, विधायक कालीचरण सराफ, उपमहापौर पुनीत कर्णावट, कांग्रेस नेता संजय बापना और पार्षद रमेश सैनी ने किया श्रद्धालुओं का अभिनंदन


बाबा अमरनाथ (बर्फानी) की झांकी में उमड़े श्रद्धालु, विधायक कालीचरण सराफ, उपमहापौर पुनीत कर्णावट, कांग्रेस नेता संजय बापना और पार्षद रमेश सैनी ने किया श्रद्धालुओं का अभिनंदन

टोंक रोड़ के कीर्ति नगर में स्थित श्री कीर्तिश्वर महादेव मंदिर (तिकोना) में पहली बार निकली कांवड़ यात्रा का स्वागत किया । यात्रा का शुभारंभ प्रातः 9 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर से गाजों, बाजों और जयकारों के साथ निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं ने भजन - भक्ति के साथ यात्रा में भाग लिया, इस अवसर पर महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और सर पर कलशों को रखकर कांवड़ यात्रा की शोभा बढ़ाई, इस दौरान कीर्तिश्वर महादेव मंदिर और श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इससे पूर्व प्रातः 9 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर पर वार्ड पार्षद रमेश चंद सैनी, मंदिर समिति अध्यक्ष गौरीशंकर सैनी, सचिव अरविंद अग्रवाल, उपसचिव रत्नेश शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा कीर्ति नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कीर्तिश्वर महादेव मंदिर पर आकार संपन्न हुई जहां सभी कांवड़ यात्रियों का स्वागत, सम्मान किया गया। 

मंदिर समिति सचिव अरविंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की कीर्ति नगर में पहली बार कांवड़ और कलश यात्रा का आयोजन किया गया, इसके शुभावसर पर सायं 7 बजे से बाबा अमरनाथ (बर्फानी बाबा) की भव्य झांकी का आयोजन और भोजन प्रसादी रखी गई थी जिसमें कॉलोनी के 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ली और हजारों लोगों ने झांकी के दर्शन किए। इस अवसर पर विधायक कालीचरण सराफ, उपमहापौर पुनीत कर्णावट, पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय बापना, क्षेत्रीय पार्षद रमेश चंद सैनी, अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू, में भारत हु संस्था संस्थापक अधिवक्ता रितेश शर्मा, संयुक्त अभिभावक संघ प्रदेश महामंत्री संजय गोयल, ओम प्रकाश यादव, ऋषि गर्ग, आशीष मित्तल सहित विभिन्न समाजसेवियों ने भी भाग लिया। मंदिर में लगी झांकी का अवलोकन करने के लिए केवल कीर्ति नगर ही नही बल्कि मानसरोवर, वसुंधरा कॉलोनी, महावीर नगर, महेश नगर, बरकत नगर आदि कॉलोनियों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं उमड़े और भक्तों के जयकारों की दिव्यगुंज से पूरा वातावरण भगवान भोलेनाथमय हो रहा था।

कॉन्ग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय बापना ने कहा कि इंसान के जीवन में आस्था बहुत बड़ा केंद्र है और यह केंद्र हमें मंदिरों मिलता है जहां शिक्षा, संस्कार और व्यवहार मिलते है। हमें मंदिरों के प्रति अटूट आस्था रखनी चाहिए और समय - समय ऐसे आयोजन करते रहने चाहिए जिससे एक-दुसरे में व्यवहार बना रहे।

ग्रेटर नगर निगम के उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने कहा कि श्रवण का महीना चल रहा है जिसमें भगवान भोलेनाथ की भक्ति का जनसैलाब उमड़ रहा है, जगह - जगह आयोजन चल रहे है जिसमें शामिल होने का सौभाग्य हमें मिल रहा है, कीर्तिश्वर महादेव मंदिर समिति का आभार व्यक्त करता हु की उन्होंने मुझे भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में आकर अलौकिक झांकी देखने का सौभाग्य प्रदान किया। 

    Previous
    Next

    Related Posts