


जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विश्व प्रसिद्ध अग्नि नृत्य और सिद्ध समाज के आराध्य देव जसनाथ महाराज का जागरण 19 अगस्त की रात्री को संपन्न हुआ। जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 50 हजार की संख्या में गुरु जसनाथ महाराज के अनुयायी पधारे ।
प्रदेश की राजधानी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू के जयपुर आगमन पर 2 अप्रैल 1953 को सरकारी खर्चे पर रामबाग़ पैलेश में सिद्ध समाज के महंतो के द्वारा अग्नि नृत्य एवं जागरण का आयोजन किया था ।
70 वर्ष बाद आज 2023 में फिर से जयपुर में इस अग्नि नृत्य का आयोजन करके राजस्थान की इस अमूल्य धरोहर को फिर से देश दुनिया तक पहुचने का प्रयास किया। जिसमे पूरे देश भर से जसनाथ जी महाराज के अनुयायी आरती और अग्नि नृत्य का दर्शन करने आए थे ।
देव जसनाथ जी महाराज ने अपन अनुयायियों को 36 नियमो का पालन करने कि बात कही जो मुख्यतः वन्य जीवों की सुरक्षा , महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, पाखंड विरोध, पर्यावरण सरक्षण , उच्चतम नैतिकता से संबंधित है। जसनाथ महाराज ने अपने अनुयायियों को छुआ, जात-पात और धर्म के आधार पर भेदभाव छोड़ने की सिख दी।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी जी श्रम राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई , राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और सांसद- हनुमान बैनीवाल, कांग्रेस विधायक नरेन्द्र बुडानिया, भाजपा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई,सुमित गोदारा, अभिनेश महर्षि, माकपाविधायक गिरधारीलाल महिया, विधायक नरपत सिंह राजवी, राजस्थान विश्वविद्यालय के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने भाग लिया।
आयोजनकर्ता समिति अध्यक्ष माँगीनाथ सिद्ध, सरंक्षक पन्नानाथ सिद्ध, सचिव हुलासनाथ सिद्ध , कोषाध्यक्ष शंकर नाथ सिद्ध, बहादुर नाथ सिद्ध- उपाध्यक्ष, लेखनाथ सिद्ध- उपाध्यक्ष, शिवनाथ सिद्ध- संगठन मंत्री, संजय सिद्ध - संगठन मंत्री, सीताराम सिद्ध - प्रचार मंत्री, रामरतन सिद्ध - प्रचार मंत्री, लक्ष्मणनाथ सिद्ध - सांस्कृतिक मंत्री, निर्मलनाथ सिद्ध - सांस्कृतिक मंत्री, मुकेश सिद्ध - शिक्षा मंत्री, हंसराज सिद्ध - सह सचिव एवं समस्त सिद्ध समाज विकास समिति जयपुर मौजूद रहे।