


जवाहर सर्किल पुलिस थाने में सवाई माधोपुर के वजीरपुर में रहने वाले आईपीएस राजेश कुमार मीणा ने हनी ट्रैप में फसाने की धमकी देने वाली एक महिला डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
आईपीएस राजेश कुमार मीणा ने एफआईआर में आरोप लगाते हुए कहा है कि महिला डॉक्टर 4 महीने से परेशान कर रही है और फोन पर धमकी दे रही है कि मुझसे बिना पूछे शादी कैसे कर ली मैंने अपने पति को तलाक दे दिया है तुम भी अपनी पत्नी को छोड़ दो। महिला डॉक्टर ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ₹ 50 लाख की मांग की है।
उन्होंने कहा कि जब वे डूंगरपुर में आरएएस प्रोविजन थे तो कोविड के संविदा पर लगी महिला डॉक्टर प्रियंका से दोस्ती हुई थी। प्रियंका ने आर एस की तैयारी करने की बात कही थी इसके कारण से दोस्ती और गहरी हो गई। इसके बाद मेरी वर्ष 2021 में चाकसू में एसडीओ के पद पर नियुक्ति हो गई। इसके बावजूद भी वह मुझसे मिलने आने लगी।
सितंबर 2021 में जब मैं आईपीएस बन गया तो महिला डॉक्टर ने कहा कि मैं अपने पति से तलाक ले लेती हूं और फिर तुम मुझसे शादी कर लो । इस पर मैंने कहा कि शादी तो घरवाले तय करेंगे उसके बाद मेरी शादी हो गई अबे मुझ पर दबाव बना रही है कि मैंने तलाक ले लिया है तुम भी अपनी पत्नी को छोड़ दो।राजेश को अभी आईपीएस की पोस्टिंग नहीं मिली है और महिला धमकी दे रही है नहीं तो ₹ 50 लाख की डिमांड कर रही है।