


ग्रीन एवेन्यू नगर पर लगाए जा रहे मोबाइल टावर का स्थानीय नागरिकों और स्कूल के बच्चों ने विरोध किया है नगर निगम ग्रेटर वार्ड 63 के पार्षद पीयूष शर्मा(किराडू) के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने कॉलोनी की परिक्रमा करके प्रदर्शन किया। इस संबंध में आयुक्त रेवन्यू को ज्ञापन दिया।
लोगों का कहना है कि ग्रीन एवेन्यू नगर पर 100 मीटर की दूरी पर स्कूल है। मोबाइल टावर की संख्या बढ़ने से रेडिएशन का खतरा अधिक बढ़ जाता है। ग्रीन एवेन्यू नगर के वासी चंदन ठाकुर ,वीर सिंह ,नरेंद्र सिंह पुरुवंशी, विष्णु वर्मा ,सचिन कुमावत, अजय कुमावत मौजूद रहे।