


जयपुर जिले के चाकसू के तामड़िया गांव में श्री राम धाम आश्रम में बजरंग आचार्य जी महाराज के दर्शनार्थ जन सैलाब उमड़ पड़ा , अवसर था अधिक मास के अंतर्गत आध्यात्मिक दिवस मनाकर जन सेवा का कार्य करना।
धन्नापीठाधीश्वर के रूप में विख्यात तामाड़िया आश्रम के श्री बजरंग देवाचार्य महाराज की आध्यात्मिक शक्तियों के चर्चे न सिर्फ चाकसू गांव में बाहर के लोग भी अपनी अनेक व्याधियों और दुखों की समाप्ति के लिए तामड़िया आश्रम आते हैं और संतोष प्राप्त करके जाते हैं। आध्यात्मिक दिवस पर राजस्थानी गायक कलाकार सुखीराम मंडा, ब्रह्माकुमारी की सुषमा दीदी , पूर्व सरपंच रामचंद्र चौधरी निंबोडिया,और लेखिका लक्ष्मी शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
वर्ष 2002 में तमाडिया में राम धाम आश्रम की स्थापना हुई और तब से एक वृहद उद्देश्य को लेकर श्री बजरंग आचार्य इस आश्रम के माध्यम से जनसेवा का कार्य कर रहे हैं। यहां आकर लोगों को अपनी शारीरिक, मानसिक और आर्थिक सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है। ऐसा कहना है यहां आने वाले श्रद्धालुओं का। पुलिस में कार्यरत राजेंद्र यादव को यहां आकर अपने पारिवारिक सदस्य की मानसिक बीमारी का इलाज मिला। इसी प्रकार निसंतान दंपत्ति आचार्य जी की अनुकंपा से संतान सुख का प्रसाद लेकर यहां से जाते हैं और ऐसे लोगों की संख्या बड़ी तादाद में है।
महाराज बजरंग आचार्य, धन्ना जी की परंपरा के गुरु हैं.। आश्चर्य की बात है कि पिछले 18 वर्षों से वे निराहार रहकर जीवनयापन कर रहे हैं। मात्र एक गिलास दूध प्रतिदिन लेकर वे एक स्वस्थ शरीर का संचालन करते हैं। उनकी शक्तियां असीम और आध्यात्मिक हैं और यहां के बाशिंदे उन पर भगवान जैसा विश्वास रखते हैं। अपने जीवन की समस्याओं से ग्रसित लोगों की यहां भीड़ लगी रहती है और जब वह जाते हैं तो अपने अधरों पर मुस्कान लेकर जाते हैं। उनकी समस्या का निवारण हो चुका होता है। निरंतर लोगों की समस्याओं का समाधान होने से बाबा जी की ख्याति अब दूर दूर तक फैलने लगी है।