


कलक्टर और पुलिस अधीक्षक के बाद अब सरकार ने 17 नए जिलों में शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति की है। इनमें 16 मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) को पदोन्नत कर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बनाया गया है। जबकि एक प्रिंसिपल को भी पदोन्नत कर डीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। ताकि मौजूदा सत्र से ही नहीं जिलों की शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
रामजीलाल ज्वारिया सीडीईओ जालौर को डीईओ हेड क्वार्टर सांचौर,चांद मल शर्मा सीडीईओ नागौर को डीईओ डीडवाना कुचामन,जितेंद्र कुमार सीडीईओ गंगानगर को डीईओ अनूपगढ़,राधे श्याम योगी सीडीईओ नीम का थाना को डीईओ नीम का थाना,गोविंद नारायण शर्मा सीडीईओ केकड़ी को डीईओ केकड़ी,राम सिंह यादव सीडीईओ कोठपुतली को डीईओ कोठपुतली,गंगा सहाय मीणा सीडीईओ बामनवास को डीईओ गंगापुर सिटीलगाया गया है।
नील कमल गुर्जर सीडीईओ पहाड़ी को डीईओ डीग,राजेंद्र प्रसाद शर्मा सीडीईओ जैसलमेर को डीईओ फैलोदी,राजकुमार जैन सीडीईओ कोटकासिम को डीईओ तिजारा,पियूष कुमार जैन सीडीईओ सलूंबर को डीईओ सलूंबर,रामेश्वर लाल बल्दी सीडीईओ बनेरा को डीईओ शाहपुरा,मांगी लाल सीडीईओ जैतारण को डीईओ ब्यावर,सुनील कुमार सिंघल सीडीईओ मौज़माबाद को लगाया डीईओ दूदू,देवी शंकर शर्मा सीडीईओ तूंगा को डीईओ जयपुर ग्रामीण,सीमा शर्मा सीडीईओ बालेसर को डीईओ जोधपुर ग्रामीण और चैना राम बाड़मेर प्रिंसिपल को डीईओ बालोतराके पद पर लगाया है।