Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने दी 42.30 करोड़ स्वीकृति,लक्ष्मणगढ़ में होंगे सीवरेज कार्य


 सीएम गहलोत ने दी 42.30 करोड़ स्वीकृति,लक्ष्मणगढ़ में होंगे सीवरेज कार्य

सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में सीवरेज लाइन के कार्य कराए जाएंगे। इस पर 42.30 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। 

सीएम गहलोत की स्वीकृति के अनुसार 42.30 करोड़ रुपए में से 28.70 करोड़ रुपए का वित्त पोषण राजस्थान शहरी विकास निधि-द्वितीय से किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत कंवर्जेंस के आधार पर 13.60 करोड़ रुपए (भारत सरकार 6.80 करोड़ रुपए, राज्य सरकार 4.49 करोड़ रुपए, नगरीय निकाय लक्ष्मणगढ़ 2.31 करोड़ रुपए) व्यय किए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थी। 

Previous
Next

Related Posts