


देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की रविवार को 79वीं जयंती के मौके पर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा ने उनके समाधि स्थल वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।।
पिता को याद कर भावुक हुए राहुल
राहुल गांधी इस वक्त लद्दाख में हैं। उन्होंने पैंगोंग त्सो झील के किनारे पिता की तस्वीर पर फूल चढ़ाए। राहुल ने एक पोस्ट में कहा- पापा, आपके निशान मेरा रास्ता हैं।कांग्रेस राजीव का जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है।
इस मौके पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा- पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं - हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज सुन रहा हूं।