


जयपुर के सिटी पहले से शनिवार शाम को तीज की सवारी निकाली गई । सिटी पैलेस में राजपरिवार की सदस्य गौरवी कुमारी ने जनाना ढोडी में पूजा अर्चना कर तीज माता की सवारी को रवाना किया।
बैंड बाजा, सजे हुए ऊंट-घोड़े और शाही लवाजमे के साथ तीज माता चांदी की पालकी पर सवार होकर त्रिपोलिया गेट से रवाना हुईं, जो छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान स्टेडियम होते हुए तालकटोरा स्टेडियम पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस तीज फेस्टिवल कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की अलग-अलग जगहों से आए 150 से ज्यादा कलाकारों ने प्रदेश की लोक कला और संस्कृति की छटा बिखेरी।
तीज माता की शाही सवारी के जनानी ड्योढ़ी से निकलते ही त्रिपोलिया गेट पर पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह ने आरती की।