Saturday, 29 August 2026

नेता का बेटा अगर जिताऊ है तो टिकट देने में कोई हर्ज नहीं: मिश्रा


नेता का बेटा अगर  जिताऊ है तो टिकट देने में कोई हर्ज नहीं:  मिश्रा

कांग्रेस की लोकसभा ऑब्जर्वर आराधना मिश्रा ने कहा कि जयपुर की आठों विधानसभा क्षेत्र के नेताओं, कार्यकर्ताओं और दावेदारों के साथ चुनावी मंथन किया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जीत सबसे बड़ा लक्ष्य है इसके लिए अगर कोई नेता का बेटा टिकट मांगता है तो अगर जिताऊ है तो उसे देने में कोई हर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक ही उम्मीदवार खड़ा होना चाहिए बाकी उसके जिताने के लिए सभी एकता के रूप में काम करेंगे।

उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नारा देते हुए कहा कि अबकी बार आठों पार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जयपुर की सभी आठों सीटों पर चुनाव लड़ने वालों की लंबी कतार है। इसके लिए बड़ी संख्या में दावेदार अपने बायोडाटाबनाकर    सौंप रहे हैं । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजनाएं कल्याणकारी है इसके लिए आप सभी को आम लोगों तक जाकर उसका प्रचार प्रसार कर पार्टी के पक्ष में मतदान कराना चाहिए।

Previous
Next

Related Posts