Saturday, 29 August 2026

जयपुर को बनाना है नम्बर 1 स्मार्ट सिटीः सांसद बोहरा


जयपुर को बनाना है नम्बर 1 स्मार्ट सिटीः सांसद बोहरा

जयपुर शहर भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने शनिवार को जयपुर स्मार्ट सिटी एडवायजरी फोरम की बैठक की अध्यक्षता की। सांसद बोहरा ने जयपुर मे स्मार्ट सिटी योजना के तहत  पूर्ण हुए और चल रहे कार्याैं की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही  उन्होंने कई कार्यों मे आ रही अड़चनों के बारे मे विस्तृत चर्चा कर समस्याओं को जनसहभागिता से सुलझाने के लिये कहा। 

हाल ही मे केन्द्र सरकार द्वारा भारत की 100 स्मार्ट सिटीज की रेंक जारी की गई है। जयपुर को 11वीं रेंक प्राप्त होने के लिए सांसद बोहरा ने जयपुरवासियों और अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि बिना स्वच्छता के जयपुर नहीं बन सकता नम्बर 1, आम नागरिकों में जागरूकता पैदा कर ही जयपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट बनाया जा सकता है। जयपुर को नम्बर 1 स्मार्ट सिटी बनाने के लिए आम नागरिक, जनप्रतिनिधी और अधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा। 

सांसद बोहरा ने चारदीवारी के चांदपोल बाजार स्थित रामचंद्र जी मंदिर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकसित करने के लिए  प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया।

    Previous
    Next

    Related Posts